झारखंड में PLFI के दो नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के लोहरदगा जिले में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो कथित नक्सलियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने जिले के भंडरा इलाके से दोनों कथित नक्सलियों की आज धर दबोचा.
लोहरदगा, चार जुलाई: झारखंड के लोहरदगा जिले में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो कथित नक्सलियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने जिले के भंडरा इलाके से दोनों कथित नक्सलियों की आज धर दबोचा.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र का गडगांव निवासी हरिचरण लोहरा (26) तथा चरवा उरांव (42) शामिल है.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पिछले तीन साल से फरार चल रहे थे और गिरफ्तार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

