एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से संबंधित मामले में बृहस्पतिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार

मुंबई, सात नवंबर राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से संबंधित मामले में बृहस्पतिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर के कर्वेनगर इलाके के निवासी आदित्य गुलनकर (22) और रफीक नियाज शेख (22) को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि वे कथित साजिशकर्ताओं में से एक प्रवीण लोनकर और एक अन्य आरोपी रूपेश मोहोल के संपर्क में थे।

उन्होंने बताया कि लोनकर और मोहोल (जो पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं) ने कथित तौर पर गुलनकर और शेख को गोला-बारूद के साथ नौ एमएम की पिस्तौल सौंपी थी, जिसका इस्तेमाल अपराध में किया जाना था।

जांच के दौरान पिस्तौल बरामद कर ली गई, जबकि गोला-बारूद का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).