देश की खबरें | त्रिपुरा में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में शुक्रवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में दो और लोगों की मौत हो गई, हालांकि बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अगरतला, 23 अगस्त त्रिपुरा में शुक्रवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में दो और लोगों की मौत हो गई, हालांकि बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इन मौतों के साथ सोमवार से राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में 24 लोगों की जान जा चुकी है।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन सचिव बृजेश पांडेय ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ की स्थिति में पिछले 24 घंटों में सुधार हुआ है, क्योंकि बारिश बंद हो गई है, लेकिन गोमती नदी अभी भी सिपाहीजला जिले के सोनामुरा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

उन्होंने कहा कि बारिश से सड़कों, कृषि, संपत्तियों और पशुधन को व्यापक नुकसान हुआ है। यह नुकसान लगभग 5,000 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि गोमती जिले के अमरपुर और कर्बोक उपखंड में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच हेलीकॉप्टर द्वारा भोजन के 'पैकेट' वितरित किए जा रहे हैं, क्योंकि सड़क संपर्क अभी तक बहाल नहीं हुआ है।

पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए दक्षिण त्रिपुरा और गोमती जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने कुछ राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया और वहां रह रहे लोगों से बात की।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\