एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से दो और की मौत, 1304 नये मामले आने से अबतक 1,91,427 संक्रमित हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान दो और व्यक्ति की मौत हो जाने से बुधवार को इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को 927 पहुंच गई, जबकि संक्रमण के 1304 नये मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या बढकर 1,91,427 हो गयी है।

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से दो और की मौत, 1304 नये मामले आने से अबतक 1,91,427 संक्रमित हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, सात अक्टूबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान दो और व्यक्ति की मौत हो जाने से बुधवार को इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को 927 पहुंच गई, जबकि संक्रमण के 1304 नये मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या बढकर 1,91,427 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना एवं वैशाली जिले में एक—एक मरीज की मौत हो जाने के साथ बिहार में इस रोग से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढकर 927 हो गयी।

यह भी पढ़े | बिहार के बाल्मिकी नगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जेडीयू ने सुनील कुमार को दिया टिकट: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस संक्रमण के 1304 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में इस रोग के मामले बढकर 1,91,427 हो गये हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,01,855 नमूनों की जांच की गयी। इस अवधि में इस महामारी के 1422 मरीज ठीक हुए।

यह भी पढ़े | बिहार: दलित नेता हत्या मामले में नाम आने पर तेजस्वी यादव ने की सीबीआई जांच की मांग.

बिहार में अब तक 79,95,594 नमूनों की जांच की गयी है। अब तक कुल 1,79,351 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,148 है और कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 93.69 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).