एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, 33 नये मरीज मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के दो और संक्रमितों की मौत हो गई तथा 33 नये मामले सामने आये । राज्य सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, 33 नये मरीज मिले

लखनऊ, 13 अगस्त उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के दो और संक्रमितों की मौत हो गई तथा 33 नये मामले सामने आये । राज्य सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत होने से अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या कुल संख्‍या 22,782 हो गई है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 33 नये मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या प्रदेश में बढ़कर 17,088,96 हो गई है।

बयान में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 44 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक संक्रमण से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 16,85,625 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार उत्तर प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 469 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).