देश की खबरें | शरद पवार के घर के बाहर प्रदर्शन के मामले में दो और गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर प्रदर्शन के मामले में बुधवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई/नागपुर, 13 अप्रैल मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर प्रदर्शन के मामले में बुधवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही बीते शुक्रवार को हुई घटना के बाद से अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पुणे के एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार चंद्रकांत सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया, वहीं एमएसआरटीसी के निलंबित कर्मचारी संदीप गिरिधर गोडबोले को नागपुर से गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि 8 अप्रैल की दोपहर को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 100 से अधिक हड़ताली कर्मचारियों ने पेडर रोड पर पवार के बंगले ‘सिल्वर ओक’ के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में बाद में वकील गुणरत्न सदावर्ते सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हड़ताल पर बैठे श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने का दावा किया है।

अधिकारी ने बताया कि मुबंई के गामदेवी थाने में प्रदर्शन के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया।

नागपुर के गणेशपेठ के रहने वाले संदीप गिरिधर गोडबोले को बुधवार को जिले के जलालखेडा कस्बे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पवार के घर के बाहर प्रदर्शन से कुछ ही समय पहले सदावर्ते ने कथित तौर पर वॉट्सऐप कॉल करके दो बार उससे संपर्क किया।

गोडबोले एमएसआरटीसी में मैकेनिक थे और हाल में निगम ने उन्हें निलंबित कर दिया।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि खुफिया विभाग ने 4 अप्रैल को संबंधित पुलिस अधिकारियों को पवार के आवास के बाहर एमएसआरटीसी कर्मचारियों के संभावित विरोध प्रदर्शन के बारे में पत्र भेजा था, लेकिन फिर भी ‘चूक’ हुई और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।

मंत्री ने कहा था कि चूक की जांच चल रही है, वहीं जोन II के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) का तबादला कर दिया गया है और गामदेवी थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\