देश की खबरें | सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो और लोग गिरफ्तार , एक की तलाश जारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर (तमिलनाडु) ,तीन अक्टूबर कोयंबटूर के पास तिरुपुर जिले के पलद्दम में एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि इससे पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं घटना के संबंध में एक अन्य की तलाश की जा रही है। घटना 28 सितंबर की है।

यह भी पढ़े | हाथरस कांड: प्रियंका गांधी ने कहा- पीड़िता परिवार चाहता है मामले की न्यायिक जांच हो और जिले के डीएम को हटाया जाये: 3 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि असम से ताल्लुक रखने वाली और कोयम्बटूर में रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे राजीव नामक एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से किसी सुनसान इलाके में ले गया था, जहां पांच लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि राजीव के भाई राजेश कुमार ने राजीव से महिला को बस पड़ाव पर छोड़ने के लिए कहा था। दरअसल, राजेश ने महिला को नौकरी दिलाने का वादा किया था और वह उसी सिलसिले में बात करने के लिए उसके घर गई थी।

यह भी पढ़े | Unlock 5: महाराष्ट्र में 5 अक्‍टूबर से खुलेंगे Restaurants और खाने की पीने की दुकानें, सरकार की तरफ से जारी हुआ SOP.

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पीड़िता का दो हजार रुपए नगद और आठ हजार रुपए का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

उन्होंने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से राजीव, कविन कुमार और अंबु को पिछले बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि राजेश कुमार और दामोदरन को आज सुबह गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)