Ghaziabad: गाजियाबाद में धर्मस्थल पर पथराव करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की वेव सिटी पुलिस ने चार अक्टूबर को डासना मंदिर एवं पुलिस बल पर पथराव करने वाले दो और उपद्रवियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
गाजियाबाद, (उप्र) 19 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की वेव सिटी पुलिस ने चार अक्टूबर को डासना मंदिर एवं पुलिस बल पर पथराव करने वाले दो और उपद्रवियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
वेब सिटी थाना प्रभारी (एसओ) अंकित कुमार ने बताया कि सटीक जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया. कुमार ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान मोमिन (32) और वाहिद (35) के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : तेलंगाना के सीएम द्वारा अदाणी का दान स्वीकार करने पर देवड़ा ने कांग्रेस और आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पथराव करने का अपना अपराध कबूल कर लिया है. कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

