एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनमें से एक फरार था।

देश की खबरें | बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनमें से एक फरार था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात एक फरार अपराधी रेहान कुरेशी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसके खिलाफ हत्या, लूट तथा हमले के 11 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी सुहेल भागने में कामयाब हो गया था लेकिन उसे भी बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश बुधवार रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा से जा रहे एक व्यापारी से लूट की फिराक में थे।

इस दौरान रिक्शा पलट जाने से कारोबारी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमों ने दोनों लुटेरों को घेर लिया जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).