एजेंसी न्यूज

Hyderabad Gangrape Case: हैदराबाद दुष्कर्म मामले में दो नाबालिग हिरासत में, विपक्ष ने CBI जांच की मांग की

हैदराबाद में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो नाबालिगों को शनिवार को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. इन दो नाबालिगों में एक एक प्रभावशाली नेता का बेटा बताया जा रहा है, ऐसे में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दबाव बढ़ा दिया है.

Hyderabad Gangrape Case: हैदराबाद दुष्कर्म मामले में दो नाबालिग हिरासत में, विपक्ष ने CBI जांच की मांग की
सीबीआई (Photo Credits: PTI)

Hyderabad Gangrape Case: हैदराबाद में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो नाबालिगों को शनिवार को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. इन दो नाबालिगों में एक एक प्रभावशाली नेता का बेटा बताया जा रहा है, ऐसे में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दबाव बढ़ा दिया है. राज्य में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है क्योंकि भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तब कार्रवाई की जब टीआरएस नेता एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामाराव ने कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा तथा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई में देरी के विरूद्ध पुलिस महानिदेशक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया.

भाजपा विधायक एम रघुनंदन राव ने संवाददाता सम्मेलन में कुछ तस्वीरें दिखाकर आरोप लगाया कि यह ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधायक के बेटे की ‘संलिप्तता’ को दिखाता है. पुलिस की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, पांच आरोपियों में से 18 वर्षीय एक युवक को तीन जून को गिरफ्तार कर लिया गया था. विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मामले में अब तक दो नाबालिगों समेत कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है. यह भी पढ़े: Hyderabad GangRape: हैदराबाद में मर्सिडीज कार में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, आरोपियों में विधायक का बेटा भी शामिल, अब तक 2 पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, दोनों नाबालिगों की सुरक्षित हिरासत के लिए उन्हें एक किशोर अदालत में पेश किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि निष्पक्ष जांच हो.  प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद बांदी संजय कुमार ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को एक खुला पत्र लिखकर कुछ प्रभावशाली नेताओं के रिश्तेदारों की कथित संलिप्तता के संबंध में मीडिया की खबरों का हवाला दिया.

इसके साथ ही विपक्षी दल और महिला अधिकार संगठन राज्य सरकार पर दबाव बना रहे हैं. भाजपा नेताओं ने पुलिस महानिदेशक महेंद्र रेड्डी को एक ज्ञापन देकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की.

गौरतलब है कि एआईएमआईएम और सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के बीच अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद मल्लू रवि ने आरोप लगाया है कि राज्य में महिलाओं की हत्या और यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ गए हैं.

पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि किशोरी 28 मई को दिन के समय पार्टी के लिए किसी पब में गयी थी और तीन किशोरों समेत पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).