देश की खबरें | ओडिशा में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भुवनेश्वर में दो लोगों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना भुवनेश्वर के एक सुनसान रेलवे स्टेशन स्थित ओवरब्रिज के पास हुई।
भुवनेश्वर, 18 जनवरी ओडिशा के भुवनेश्वर में दो लोगों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना भुवनेश्वर के एक सुनसान रेलवे स्टेशन स्थित ओवरब्रिज के पास हुई।
पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार की रात को । तब 12 से 14 साल की उम्र की दोनों लड़कियां पटिया रेलवे स्टेशन के पास से जा रही थीं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने लड़कियों में से एक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से कहा कि, आरोपी उन्हें जबरन रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के पास ले गए और हाथ-पैर बांधकर उनके साथ बलात्कार किया।
घटना का पता तब चला जब मंगलवार को सुबह पीड़िता घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई।
फिलहाल, पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
रेलवे के पुलिस अधीक्षक कुमार आचार्य ने कहा कि, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

