देश की खबरें | दो नाबालिग दलित बहनों ने नियोक्ता पर लगाया बलात्कार का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले के हजारा इलाके में घरेलू सहायिका के तौर पर कार्यरत दो सगी नाबालिग दलित बहनों ने अपने नियोक्ता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पीलीभीत (उप्र) सात जनवरी पीलीभीत जिले के हजारा इलाके में घरेलू सहायिका के तौर पर कार्यरत दो सगी नाबालिग दलित बहनों ने अपने नियोक्ता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि सतनाम सिंह पर उसके घर में काम करने वाली दो लड़कियों ने बलात्कार का आरोप लगाया है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि काम से निकाले जाने के कारण लड़कियों (15 और 13 साल) ने यह आरोप लगाया, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने इन बहनों के हवाले से बताया कि थाना हजारा क्षेत्र निवासी सरदार सतनाम सिंह उनमें से एक लड़की के साथ पिछले एक साल से कथित रूप से बलात्कार कर रहा था और उसने 28 अक्टूबर को दूसरी लड़की से भी कथित रूप से बलात्कार किया और वह तभी से उसके साथ भी जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था।
दोनों बहनों का आरोप है कि सतनाम सिंह आपराधिक प्रवत्ति का व्यक्ति है।
बहनों का आरोप है कि वे इसकी शिकायत लगातार पिछले दो महीने से हजारा पुलिस से कर रही हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया, जिसके बाद उन्होंने ‘‘समाधान दिवस’’ बैठक में पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)