एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कुएं से गेंद निकालते समय दो नाबालिग लड़के डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक कुएं से क्रिकेट की गेंद निकालने की कोशिश करते समय दो नाबालिग डूब गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कुएं से गेंद निकालते समय दो नाबालिग लड़के डूबे

राजगढ़ (मध्य प्रदेश), 28 जनवरी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक कुएं से क्रिकेट की गेंद निकालने की कोशिश करते समय दो नाबालिग डूब गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, डूबने वाले दोनों लड़के रिश्ते में भाई थे।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोकडी में सोमवार की शाम घटी।

पचोर थाने के प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि 11 और 13 साल के दोनों लड़के क्रिकेट खेल रहे थे और तभी गेंद कुएं में गिर गई।

अधिकारी ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि गेंद बाहर निकालने की कोशिश करते समय दोनों कुएं में गिर गए।

बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).