देश की खबरें | धौलपुर के गुरुकुल में संदिग्ध हालात में दो नाबालिग लड़कों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के कोतवाली थाना इलाके में स्थित एक गुरुकुल में दो नाबालिग लड़कों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
धौलपुर (राजस्थान), 13 जुलाई जिले के कोतवाली थाना इलाके में स्थित एक गुरुकुल में दो नाबालिग लड़कों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
गुरुकुल में वन विभाग की टीम ने एक जहरीले सांप को भी पकड़ा है।
थानाधिकारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगा रहा है कि सांप के काटने से लड़कों की मौत हुई है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद चल सकेगा।
उन्होंने बताया कि अमित (15) और विवेक (12) अन्य विद्यार्थियों तथा विद्यालय के कर्मचारियों के साथ गुरुकुल में सो रहे थे और सुबह उठते ही दोनों ने जी मिचलाने तथा पेट में दर्द होने की बात बताई।
संस्थान के प्रमुख स्वामी शिवानंद महाराज ने बताया कि रविवार सुबह दोनों लड़कों ने जी मिचलाने तथा पेट में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया था तथा परिजन उन्हें उपचार कराने के लिए ले गए थे।
उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर 10 जुलाई को इन दोनों लड़कों का पांच अन्य के साथ जनेऊ संस्कार संस्थान में किया गया था और तब से ही सभी गुरुकुल में ही रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

