एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में और दो आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

देश की खबरें | शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में और दो आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर, 11 अप्रैल जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने रविवार को बताया कि इसके साथ ही मुठभेड़ में मारे जाने वाले आतंकवादियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक आतंकवादी शनिवार को मारा गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादीपुरा में अभियान में दो और आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक हाल-फिलहाल में ही आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था और सुरक्षाबलों ने उससे आत्मसमर्पण करने की अपील की थी।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर, विजय कुमार ने कहा, ‘‘माता-पिता ने भी अपील की लेकिन अन्य आतंकवादियों ने उसे आत्मसमर्पण नहीं करने दिया।’’

सुरक्षाबलों ने हादीपुरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की थी और तलाश अभियान चलाया था जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान अब भी चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2021 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).