जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत
पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 17 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को दो आतंकवादी मारे गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के दायरू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुक्रवार की सुबह में इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अभी उनकी पहचान नहीं हुई है और न ही यह पता चला है कि वे किस समूह से जुड़े हुए थे।
मुठभेड़ अभी चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
संबंधित खबरें
Maharashtra Govt: महाराष्ट्र सरकार का फैसला, 25 तेंदुओं को गुजरात के रिलायंस फाउंडेशन के वंतारा केंद्र में किया गया शिफ्ट
Colombia Plane Crash: कोलंबिया में बड़ा हादसा, उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हुआ मिलिट्री का C-130 हरक्यूलिस विमान, 34 लोगों की मौत; VIDEO
Petrol Price Today, March 24, 2026: बड़ी राहत! कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल की कीमतें स्थिर, दिल्ली से मुंबई तक नहीं बदले दाम
तेलंगाना: बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मियों पर गिरेगी गाज, वेतन से कटेंगे 15% या ₹10,000
\