एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में प्रतिबंधित संगठन कंगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (प्रीपाक) के दो उग्रवादियों को जबरन वसूली में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 30 दिसंबर मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में प्रतिबंधित संगठन कंगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (प्रीपाक) के दो उग्रवादियों को जबरन वसूली में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आतंकवादियों की पहचान लीशांगथेम नेपोलियन मेइती (35) और थोकचोम अमुजाओ सिंह (33) के रूप में हुई है और इन्हें रविवार को सांगईप्रौ ममांग लेइकाई से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि उनके पास से तीन मोबाइल फोन और 12 मांग पत्र जब्त कर लिए गए।

इस बीच, पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार तथा गोला-बारूद जब्त किया।

इसमें कहा गया है कि शनिवार को चुराचांदपुर जिले के मुआलम गांव में एक इंसास राइफल, एक नौ एमएम पिस्तौल और एक सिंगल बैरल राइफल जब्त की गई।

इसमें कहा गया है कि शुक्रवार को तेंगनौपाल जिले के सैवोम गांव से एक .303 राइफल, एक 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक, सात आईईडी, पांच हथगोले और डेटोनेटर जब्त किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).