एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 18 जुलाई सुरक्षा बलों ने मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन प्रेपक के एक सदस्य को बुधवार को बिष्णुपुर जिले के थिनुंगेई ममांग पाटोन इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया, ‘‘उसे काकचिंग खुनोउ में 30 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया था और वह बिष्णुपुर जिले और इंफाल इलाकों में स्कूलों, दवा की दुकानों, सरकारी कार्यालयों, चिकित्सकों और इंजीनियरों से जबरन वसूली में भी शामिल था।’’

एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर’ के एक सदस्य को बुधवार को इंफाल पूर्वी जिले के कोइरेंगेई अवांग पोतशांगबाम रोड से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उस पर अपहरण, अपने संगठन के लिए धन जुटाने के वास्ते फिरौती मांगने और हथियार व गोला-बारूद की आपूर्ति करने का आरोप है।

एक अधिकारी ने बताया कि उसने घाटी में ‘‘उग्रवादियों की आवाजाही में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’

दो वर्ष पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल पूरे राज्य में तलाशी अभियान संचालित कर रहे हैं।

मई 2023 से मेइती और कुकी-ज़ो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).