दो विशेष ट्रेनों में दिल का दौरा पड़ने से दो प्रवासियों की हुई मौत
सतना के शासकीय रेल पुलिस के उप निरीक्षक सुरेश उपाध्याय ने बताया कि पुणे के होटल में काम करने वाले अखिलेश कुमार राणा की अपने घर गोंडा लौटने के दौरान मौत हो गयी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) जिले के रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति की सोमवार को और बिहार के औंरंगाबाद जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की रविवार रात को विशेष ट्रेनों से अपने गृह नगर लौटने के दौरान मौत हो गयी. सतना के शासकीय रेल पुलिस के उप निरीक्षक सुरेश उपाध्याय ने बताया कि पुणे के होटल में काम करने वाले अखिलेश कुमार राणा की अपने घर गोंडा लौटने के दौरान मौत हो गयी. यात्रा के दौरान राणा की तबीयत खराब होने पर उसे सतना जिले के मझगवां रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम को विशेष ट्रेन से उतारा गया. बाद में चिकित्सकों ने राणा को मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राणा की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.
एक अन्य घटना में तमिलनाडु से बिहार के औरंगाबाद जिले के लिए यात्रा करने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति की बैतूल जिले के आमला स्टेशन पर मृत्यु हो गयी. आमला के तहसीलदार नीरज कलमेघ ने कहा कि मृतक की पहचान नंदकुमार पांडे के रुप में हुई, जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे. पांडे तमिलनाडु के काठपड़ी से बिहार आ रहे थे और रविवार रात को नागपुर स्टेशन पर निकलने के बाद उनको दिल का दौरा पड़ा. इस पर उन्हें आमला स्टेशन पर उतारा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें: ट्रक में महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे 30 प्रवासियों को रोका गया, 1500 किमी कर चुके थे यात्रा
पांडे की पत्नी ने बताया कि पति के इलाज के लिए वे लोग तमिलनाडु गए थे लेकिन लॉकडाउन की घोषणा के बाद वहां फंस गये. विशेष ट्रेन की घोषणा के बाद वह औरंगाबाद जिले में अपने घर लौट रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

