गाजियाबाद: बीजेपी विधायक के रिश्तेदार की हत्या के आरोप में दो हत्यारे और एक अन्य गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस ने बीजेपी विधायक अजित पाल त्यागी के मामा की हत्या के आरोप में भाड़े के दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि इन दोनों के अलावा पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.
गाजियाबाद, 21 नवंबर: गाजियाबाद पुलिस ने बीजेपी विधायक अजित पाल त्यागी के मामा की हत्या के आरोप में भाड़े के दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि इन दोनों के अलावा पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि उस पर नौ अक्टूबर को हुई हत्या में दोनों शार्पशूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है.
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान विपिन मिश्रा और अर्पण चौधरी के तौर पर हुई है. हथियार आपूर्ति करने वाले की पहचान मनोज शर्मा के तौर पर की गई है. एसएसपी ने बताया कि तीनों को अपराध स्थल के पास कुछ सीटीवी कैमरे में कैद गोलीबारी की घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.
गौरतलब है कि मुराद नगर से बीजेपी विधायक अजित पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की नौ अक्टूबर को दो मोटरसायकिल सवार बदमाशों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह शहर के लोहिया नगर में ऑफिसर्स कॉलोनी के एक पार्क में सुबह की सैर कर रहे थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 12:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

