देश की खबरें | दो बच्चियों के अपहरण और उन्हें बेचने के आरोप में महिला समेत दो लोगों को सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को दो नाबालिग बच्चियों के अपहरण और उन्हें बेचकर देह व्यापार में धकेलने के मामले में दोषी ठहराते हुए एक पुरुष और एक महिला को 14-14 साल कैद की सजा सुनाई।

भदोही (उप्र), 27 जुलाई जिले की एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को दो नाबालिग बच्चियों के अपहरण और उन्हें बेचकर देह व्यापार में धकेलने के मामले में दोषी ठहराते हुए एक पुरुष और एक महिला को 14-14 साल कैद की सजा सुनाई।

विशेष लोक अभियोजक अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया, "विशेष पॉस्को न्यायाधीश मधु डोगरा की अदालत ने दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और मानव तस्करी के मामले में लक्ष्मी देवी (53) और सोनू (30) को दोषी ठहराया और प्रत्येक को 14 साल कैद की सजा सुनाई।"

अदालत ने लक्ष्मी पर 80,000 रुपये और सोनू पर 60,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, मार्च 2018 में 10 और 12 साल की दो नाबालिग लड़कियों के अपने घर से लापता होने के बाद भदोही पुलिस थाने में अपहरण और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना के संबंध में भदोही कोतवाली थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया गया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला भदोही कोतवाली के मोढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 22 मार्च 2018 की दोपहर का है।

10 साल और 12 साल की दो बच्चियां कपड़ा खरीदने बाज़ार गई थी और देर शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन के बाद दोनों के अभिभावकों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस ने भदोही में थाना दुर्गागंज के सराय होला निवासी सोनू (30), नयी दिल्ली निवासी लक्ष्मी देवी (53) और गौतमबुद्ध नगर में सूरजपुर के मकोड़ा निवासी संत लाल (70) और उसके बेटे ओमिंदर गुर्जर (35) के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया था।

इसमें एक गांव की दो अलग-अलग परिवार की दोनों बच्चियों की बरामदगी सोनू के यहां पकड़े जाने के बाद हुई। सोनू ने खुलासा किया कि लक्ष्मी देवी ने दोनों को बेच दिया है जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गौतमबुद्ध नगर से बरामद कर लिया।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\