देश की खबरें | गुरुग्राम में एक क्लब के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में दिल्ली के दो व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में एक 'क्लब' के बाहर हवा में गोलीबारी करने के आरोप में दिल्ली से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 18 अगस्त हरियाणा के गुरुग्राम में एक 'क्लब' के बाहर हवा में गोलीबारी करने के आरोप में दिल्ली से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्थित टॉयबॉक्स नामक क्लब के बाहर शनिवार देर रात गोलीबारी की गई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस की एक टीम ने योगेश और स्वयं नामक व्यक्ति को दिल्ली के आया नगर इलाके से गिरफ्तार किया। वे दोनों यहीं रहते हैं।
उन्होंने बताया कि क्लब में केवल जोड़े को ही जाने की अनुमति थी, इसलिए वे दोनों अंदर नहीं जा सके, जिससे उनकी क्लब कर्मचारियों के साथ बहस हो गई। दोनों ने वहां से जाने से पहले हवा में गोलीबारी की।
पुलिस ने बताया कि क्लब के एक कर्मचारी की शिकायत के बाद सेक्टर 29 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
उसने बताया कि दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

