UP Shocker: नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
बिहार के बेगूसराय जिले में होली के दिन नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और उसके साथ रही एक अन्य नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर उन्हें घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बेगूसराय, नौ मार्च बिहार के बेगूसराय जिले में होली के दिन नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और उसके साथ रही एक अन्य नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर उन्हें घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल की जांच करेगी।
आठ मार्च को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को साहेबपुर कमाल थानान्तर्गत पंचवीर चौक के पास यह घटना होने की सूचना मिली थी।
आरोप है कि आरोपी दोनों पीड़िताओं को बहला-फुसलाकर ले गए और एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जबकि दूसरी लड़की के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि पीड़िताओं के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया।
सूचना मिलते ही बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
दोनों पीड़िताओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत अब स्थिर है। महिला थानाध्यक्ष द्वारा दोनों पीड़िता का बयान दर्ज किया गया।
इस मामले में आरोपी सोहन कुमार उर्फ छोटू महतो और बबलू कुमार को पुलिस ने एक अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया।
पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों - हरदेव कुमार एवं रोहन कुमार- की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सभी आरोपी पंचवीर गांव के निवासी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 12:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

