देश की खबरें | गुजरात में सामूहिक आत्महत्या के प्रयास में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद जिले में बेटी के प्रेम विवाह से नाखुश दंपति और उनके दो बेटों ने कथित तौर पर जहर खा लिया। घटना में व्यक्ति और बड़े बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, छह सितंबर गुजरात के अहमदाबाद जिले में बेटी के प्रेम विवाह से नाखुश दंपति और उनके दो बेटों ने कथित तौर पर जहर खा लिया। घटना में व्यक्ति और बड़े बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ढोलका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दंपति की बेटी ने करीब एक साल पहले दलित समुदाय के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। इससे परिवार कथित तौर पर नाखुश था।
उन्होंने बताया कि किरन राठौड़ (52), उनकी पत्नी नीताबेन (50) और बेटे हर्ष (24) तथा हर्षिल (19) ने मंगलवार रात कथित तौर पर जहर खा लिया।
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति और उसके बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी तथा छोटा बेटा अस्पताल में भर्ती है।
उन्होंने कहा, ‘‘ पड़ोसियों ने घटना के बारे में पता चलते ही एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को सूचना दी। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति और बड़े बेटे को मृत घोषित कर दिया। महिला और छोटे बेटे का वहां इलाज जारी है।’’
उन्होंने बताया कि राठौड़ की बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों सहित 18 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
अभिषेक निहारिका
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

