देश की खबरें | कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समेत दो नेता जमानत पर रिहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ की एक अदालत ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले दिसंबर में राजधानी में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश उपाध्यक्ष अनस रहमान को जमानत दे दी।

लखनऊ, 14 जुलाई लखनऊ की एक अदालत ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले दिसंबर में राजधानी में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश उपाध्यक्ष अनस रहमान को जमानत दे दी।

अपर जिला जज डी.एन. सिंह ने 50-50 हजार के दो मुचलकों तथा इतने ही रुपए के व्यक्तिगत बॉन्ड पर दोनों को जमानत दे दी।

यह भी पढ़े | राजस्थान में सियासी संकट के बीच जयपुर में कल सुबह 11 बजे बीजेपी की बैठक, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी रहेंगी मौजूद: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने दोनों को ताकीद की है कि जेल से रिहा होने के बाद वे कोई भी आपराधिक कृत्य नहीं करेंगे। साथ ही अपने अपने खिलाफ चल रहे मामलों के विवेचना अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

अदालत ने यह भी कहा कि आलम और रहमान न्यायालय की इजाजत के बगैर देश से बाहर नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई, कांग्रेस नेता शशि थरूर, प्रिया दत्ता, समेत इन नेताओं ने जताया दुःख.

आलम पिछली 30 जून से जबकि रहमान 10 जुलाई से जेल में बंद हैं।

दोनों ने अपनी जमानत याचिकाओं में कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। उन्हें जिन मामलों में गिरफ्तार किया गया उनसे संबंधित मुकदमों में उनका नाम तक नहीं है।

दोनों ने यह भी कहा कि इसी मामले के दो अन्य आरोपी एस. आर. दारापुरी और सदफ जाफर को पहले ही जमानत पर रिहा किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू