देश की खबरें | बस पलटने से दो मजदूरों की मौत, 36 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उज्जैन से करीब 20 किलोमीटर दूर कायथा पुलिस थाना इलाके में एक मोड़ पर रविवार तड़के एक बस के अचानक पलट जाने से इसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गई और 36 अन्य मजदूर घायल हो गये।
उज्जैन (मध्य प्रदेश), 23 अगस्त उज्जैन से करीब 20 किलोमीटर दूर कायथा पुलिस थाना इलाके में एक मोड़ पर रविवार तड़के एक बस के अचानक पलट जाने से इसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गई और 36 अन्य मजदूर घायल हो गये।
कायथा पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि कायथा मोड़ के पास तड़के करीब 3 बजकर 50 मिनट पर एक बस पलट गई।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में सचिन कुमार जाटव (24) की घटनास्थल पर ही बस के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि सूरज प्रजापति (27) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
राजपूत ने बताया कि इसमें 36 अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त यह बस उत्तर प्रदेश के इटावा से मजदूरों को लेकर गुजरात के अहमदाबाद जा रही थी। इस बस को एक ठेकेदार ने किराये पर लिया था।
राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस चालक को झपकी लगने से यह हादसा हुआ है।
उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

