देश की खबरें | नहर में डूबने से दो भट्ठा मजदूरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के उचाना कलां गांव से गुजरने वाली बरसोला नहर में डूबने से दो भट्ठा मजदूरों की मौत हो गई। दोनों उसमें नहा रहे थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जींद, पांच नवंबर हरियाणा के जींद जिले के उचाना कलां गांव से गुजरने वाली बरसोला नहर में डूबने से दो भट्ठा मजदूरों की मौत हो गई। दोनों उसमें नहा रहे थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शेर सिंह (50) तथा मनोज के रूप में हुई है । दोनों राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले हैं ।

उन्होंने बताया कि दोनों एक भट्ठे में काम करते थे ।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि सफीदों के रहने वाले पवन ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने मकान में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने पवन का एक सुसाइड नोट को बरामद किया है, जिसमें उसने अपने चाचा बलबीर, उसके बेटे राजेश तथा दीपक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार बताया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\