Delhi Road Accident: दो कारों में टक्कर से दो लोगों की मौत, दो घायल
मध्य दिल्ली के इंद्रप्रस्थ आईपी एस्टेट क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दो कारों के आपस में टकरा जाने पर दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 24 फरवरी : मध्य दिल्ली के इंद्रप्रस्थ आईपी एस्टेट क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दो कारों के आपस में टकरा जाने पर दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के करीब दुर्घटना की सूचना पुलिस को सुबह करीब एक बजकर 12 मिनट पर मिली. अधिकारी ने कहा कि फोर्ड इकोस्पोर्ट कार आईटीओ से सराय काले खां की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार (होंडा सिविक) सराय काले खां से आईटीओ की ओर आ रही थी, लेकिन इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास रिंग रोड पर दोनों में टक्कर हो गई.
उन्होंने कहा कि इकोस्पोर्ट कार के चालक शिव पुरी एक्सटेंशन निवासी पुनीत कोहली (33) गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. दूसरी कार पर सवार हौज साई वाला निवासी मोहम्मद सुहैल (24) की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई. होंडा सिविक में सवार दो अन्य यात्री जुनैद (21) और साईवालन (21) और रिहान (21) का लोक नायक जयप्रकाश नारायाण अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में 4500 बाल वाटिकाओं के 86,000 बच्चों को भी मिलेगा मिड डे मील
अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक ऐसा लगता है कि होंडा सिविक कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और इकोस्पोर्ट कार को टक्कर मार दी. अपराधा शाखा की टीम ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाना), धारा 337 (दूसरों की निजी सुरक्षा या जीवन को जोखिम में डालकर उन्हें चोट पहुंचाना) और धारा 304ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत आईपी एस्टेट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

