देश की खबरें | दिल्ली के शाहदरा में घर में आग लगने से दो लोगों की मौत, दो बच्चों को बचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लग जाने के संबंध में तड़के पांच बजकर 25 मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद छह दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
अग्निशमन के बचाव अभियान के दौरान इमारत के अंदर से दो बच्चों को बचा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी थी जिस पर दो घंटे में काबू पाया जा सका।
उन्होंने कहा, ‘‘घर के अंदर से दो शव बरामद किए गए हैं। उन्हें शवगृह में रखवाया गया है।’’
उन्होंने बताया कि बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि यह आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

