एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बाहरी दिल्ली के लिबासपुर पुल पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के लिबासपुर पुल पर खड़े एक ट्रक से रविवार तड़के एक कार के टकरा जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

देश की खबरें | बाहरी दिल्ली के लिबासपुर पुल पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत, तीन घायल

नयी दिल्ली, 12 जून बाहरी दिल्ली के लिबासपुर पुल पर खड़े एक ट्रक से रविवार तड़के एक कार के टकरा जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे के कारण कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान रोहिणी निवासी सचिन सपरा और रिठाला गांव निवासी राम कुमार के रूप में की गई है। दोनों की आयु 26 वर्ष थी और कार सपरा चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा लिबासपुर पुल पर तड़के पांच बजे तब हुआ, जब कार में सवार लोग मुरथल से लौट रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दीपक, गौरव नारंग और ध्रुव शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपक और गौरव को बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि ध्रुव का बीजेआरएम (बाबू जगजीवन राम मेमोरियल) अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं, इसलिए यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा कैसे हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बारे में पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि उनमें से किसी से शराब पी रखी थी या नहीं। जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).