देश की खबरें | अलग-अलग सडक़ हादसों में दो की मौत, तीन घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के चरखी दादरी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य घायल हो गये।
भिवानी, 21 जून हरियाणा के चरखी दादरी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार चरखी दादरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर रानीला के समीप मंगलवार रात एक ट्रक और अन्य वाहन की टक्कर हो गई जिससे दूसरे वाहन की एक यात्री की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान रेवाड़ी निवासी विक्रम के रूप में हुई। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विक्रम के भाई शीशराम ने पुलिस को बताया कि 20 जून की रात उसका भाई विक्रम अपने साथी गौरव, ऋतुराज और राहुल के साथ एक गाड़ी रेवाड़ी से अंबाला जा रहे थे, रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर रानीला के समीप उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई । शीशराम के अनुसार इस दुर्घटना में विक्रम और उसके तीनों साथी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया।
शीशराम के अनुसार डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे में घायल तीनों लोगों को वहां उपचार चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ ।बुधवार सुबह मृतक का शव पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया।
एक अन्य हादसे में चरखी दादरी के लोहारू रोड पर बिरही-बरसाना के बीच कुआ पूजन समारोह से लौट रहे बरसाना निवासी एक परिवार की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

