देश की खबरें | तेज रफ्तार कार और कैंटर के बीच टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा के निकट बृहस्पतिवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार के एक कैंटर से टकरा जाने की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकरी दी।
जींद, सात दिसंबर हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा के निकट बृहस्पतिवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार के एक कैंटर से टकरा जाने की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकरी दी।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले जफर (34) तथा दिपेश सक्सेना (38) के तौर पर की गयी है।
उन्होंने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिये रोहतक स्थित पीजीआई भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

