एजेंसी न्यूज

Rajasthan Road Accident: ट्रक और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत, छह घायल

राजस्थान के भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए . पुलिस ने यह जानकारी दी.

Rajasthan Road Accident: ट्रक और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत, छह घायल
Road Accident (img: File photo)

जयपुर, 15 जून : राजस्थान के भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए . पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि बस बयाना से भरतपुर की तरफ जा रही थी और ट्रक मथुरा की तरफ से आ रहा था, ट्रक ने सरसों अनुसंधान केंद्र के पास बस को सामने से टक्कर मारी और इसके बाद एक मकान में जा घुसा. यह भी पढ़ें : LPG Cylinder Explosion: पश्चिम बंगाल में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग, 4 लोग झुलसे

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिये भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान प्रताप सिंह (57) और हरभान (35) के रूप में की गई है. पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).