विदेश की खबरें | न्यूजीलैंड में चाकूबाजी की घटना में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक स्कॉट बियर्ड ने बताया कि उन्होंने हमले के संदिग्ध से पूछताछ की है, उसे भी चोटे आईं हैं और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

उन्होंने संवाददताओं को बताया,‘‘ दोहरा हत्याकांड दुखद है और परिवार शोकाकुल है।’’

बियर्ड ने बताया कि उपनगर उपसोम के एक घर से पुलिस को सुबह साढ़े ग्यारह बजे फोन किया गया और वहां पहुंचने पर तीन लोगों को गंभीर हालत में पाया गया। उनमें से दो ने प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि तीसरे की अस्पताल में सर्जरी चल रही है।

उन्होंने कहा कि चारों लोग एक दूसरे को जानते थे, मामले की जांच चल रही है और हत्या के पीछे के कारण के बारे में वह अभी कोई जानकारी नहीं दे सकते।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now