एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पेशावर में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पेशावर में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत, एक घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 10 मार्च पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना नसीर बाग रोड के बोर्ड बाजार में घटी। बम एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था।

मृतकों के शवों और घायल व्यक्ति को खैबर टीचिंग हॉस्पिटल लाया गया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक और अपुष्ट खबरों के अनुसार इलाके में खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक लगाया गया था।’’

उन्होंने बताया कि घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गयी है और बचाव अभियान चलाया गया है।

बहरहाल, अभी तक किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने विस्फोट की निंदा की और पुलिस से घटना की एक रिपोर्ट मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).