देश की खबरें | असम के बाजार में हुए विस्फोट में दो की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के तिनसुकिया जिले में शुक्रवार को एक बाजार में संदिग्ध उल्फा (स्वतंत्र) उग्रवादियों द्वारा हथगोला फेंककर किए गए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

तिनसुकिया (असम), 14 मई असम के तिनसुकिया जिले में शुक्रवार को एक बाजार में संदिग्ध उल्फा (स्वतंत्र) उग्रवादियों द्वारा हथगोला फेंककर किए गए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह हथगोला दिगबोई पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत तिंगराई बाजार में हार्डवेयर की दुकान के सामने फेंका गया।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने घटना को “निराशा में किया गया कार्य” बताया और पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंता से दोषियों को गिरफ्तार करने और स्थिति से सख्ती से निपटने को कहा।

पुलिस ने बताया कि दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर पूरणमल अगरवाला की हार्डवेयर दुकान के सामने हथगोला फेंक दिया, जब दुकान बंद होने वाली थी।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो-संजीत सिंह और सुरजीत तालुकदार की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि यह हमला प्रतिबंधित उल्फा (आई) द्वारा किए जाने का संदेह है। साथ ही कहा कि जांच जारी है।

हालांकि, उग्रवादी संगठन ने मीडिया को ई-मेल लिखकर धमाके में संलिप्तता से इनकार किया है।

सेना और पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने डीजीपी को संबंधित पुलिस उपनिरीक्षक को निर्देश देकर घटना की जांच करने को कहा है।

उन्होंने विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायल व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज