देश की खबरें | ओडिशा में भालू के हमले में दो की मौत, एक व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के संबलपुर जिले के एक वन में जंगली भालू के हमले में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

जियो

संबलपुर (ओडिशा), 15 जून ओडिशा के संबलपुर जिले के एक वन में जंगली भालू के हमले में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रेराखोल उपमंडल के बादबहल जंगल क्षेत्र के तहत ताल गांव के पास हुई जब पांच लोग रविवार को शहद एकत्र करने जंगल में गए थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ की उच्च स्तरीय टीम कोरोना महामारी से प्रभावित 11 जिलों का करेगी दौरा.

हालांकि, एक भालू भी मौके पर पहुंच गया। इन पांचों को देखकर भालू ने उन पर हमला कर दिया और गांव वालों ने जान बचाने के लिए भालू के साथ संघर्ष किया।

वन अधिकारी ने बताया कि उनमें से दो की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया जबकि दो अन्य पेड़ पर चढ़ गए और भालू के हमले से बच गए। साथ ही बताया कि संघर्ष में भालू भी घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े | India-Nepal Border Dispute: उत्तराखंड के विद्वानों ने कालापानी पर नेपाल के दावे को किया खारिज.

उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। घायल व्यक्ति को रेराखोल उपमंडलीय मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे बर्ला के वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान संस्थान (वीआईएमएसएआर) में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 55 वर्षीय चेरु मुंडा और 48 वर्षीय कृष्णा मुंडा के तौर पर की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी