देश की खबरें | इटावा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र में अज्ञात वाहनों की चपेट में आने की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

इटावा, 16 जून उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र में अज्ञात वाहनों की चपेट में आने की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बकेवर क्षेत्र में इटावा-कानपुर राजमार्ग पर 15 और 16 जून की दरमियानी रात को करीब तीन बजे बिजौली गांव के ओवरब्रिज के निकट दिल्ली जाने के लिए बस के इंतजार मे खड़ा 28 वर्षीय कपिल कुमार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि तलाशी में मिले कागजात के आधार पर कपिल के परिवार के लोगों को घटना के बारे में सूचित किया गया।

सूत्रों ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना में 15 और 16 जून की दरमियानी रात कोठी पुर गांव के सामने सड़क किनारे करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव पाया गया। प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि मृत महिला की पहचान नहीं हुई है। शव की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\