एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ओडिशा के बालेश्वर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बालेश्वर जिले में सोमवार तड़के एक कार और एक ट्रक की टक्कर में कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खेल की खबरें | ओडिशा के बालेश्वर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

बालेश्वर, तीन अगस्त ओडिशा के बालेश्वर जिले में सोमवार तड़के एक कार और एक ट्रक की टक्कर में कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चालक सहित सभी चारों लोग पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के मुकुंदपुर से कटक जा रहे थे।

यह भी पढ़े | धोनी की टीम का चेन्नई में एकत्रित होने से पहले होगा कोविड-19 टेस्ट: चेन्नई सुपर किंग्स.

अधिकारी के अनुसार, सुबह लगभग 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार पीछे से एक ट्रक में जा टकराई।

उन्होंने बताया कि उनमें से दो - शेख मुर्तजा और जमाल साहा की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Raksha Bandhan 2020: सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर समेत इन भारतीय खिलाड़ियों ने रक्षाबधंन की दी बधाई.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक का इलाज जिले के सोरो इलाके के एक अस्पताल में चल रहा है, जबकि चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिसे मामूली चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).