एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | फ्लोरिडा में गोलीबारी में दो की मौत, 18 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टैंपा के पुलिस प्रमुख ली बरकाव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बोर सिटी क्षेत्र के ‘ईस्ट सेवेंथ एवेन्यू’ में तड़के तीन बजे गोलीबारी की खबर मिलने पर अधिकारी पहुंचे।

विदेश की खबरें | फ्लोरिडा में गोलीबारी में दो की मौत, 18 अन्य घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टैंपा के पुलिस प्रमुख ली बरकाव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बोर सिटी क्षेत्र के ‘ईस्ट सेवेंथ एवेन्यू’ में तड़के तीन बजे गोलीबारी की खबर मिलने पर अधिकारी पहुंचे।

उन्होंने कहा कि जिस जगह पर यह झगड़ा हुआ है, वहां कई ‘बार’ और क्लब हैं तथा देर रात वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की फिलहाल पुख्ता जानकारी नहीं है कि जिन लोगों के बीच झगड़ा हुआ, वे गोलीबारी से पहले किसी ‘बार’ के अंदर थे या नहीं।

बरकाव ने कहा, ‘‘ यह दो समूहों के बीच कहासुनी या झगड़ा था। दो समूहों के बीच इस झगड़े में उस दौरान वहां मौजूद कई बेगुनाह लोग फंस गए। ’’

उन्होंने आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराये गये लोगों के घावों/जख्मों के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध खुद ही पुलिस के सामने हाजिर हो गया और जांचकर्ताओं को संदेह है कि गोलीबारी करने वाले कम से कम दो लोग थे।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस अब दो समूहों के बीच झगड़े की वजह का पता लगाने में जुटी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).