America: अमेरिका के पिट्सबर्ग में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 11 घायल
पिट्सबर्ग पुलिस ने एक बयान में बताया कि शहर के नार्थ साइड में एयरबीएनबी स्थल पर एक पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई. घटना के समय वहां 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें अधिकतर किशोर थे.
पिट्सबर्ग पुलिस ने एक बयान में बताया कि शहर के नार्थ साइड में एयरबीएनबी स्थल पर एक पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई. घटना के समय वहां 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें अधिकतर किशोर थे. पुलिस ने कहा कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लोग वहां से भाग रहे थे. कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदकर भागने की कोशिश भी की.
कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि घटना में दो किशोरों की मौत हो गई. उनकी पहचान नहीं हो पाई है. ‘डब्ल्यूटीएई टीवी’ के मुताबिक पुलिस ने कहा कि 50 राउंड अंदर और कई राउंड बाहर गोलीबारी हुई. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा
घटनास्थल से राइफल और पिस्तौल के खाली कारतूस मिले हैं. मामले में जांच की जा रही है. गोलीबारी के संदिग्धों का पता अभी नहीं चल पाया है.
संबंधित खबरें
Nalasopara Fire Video: मुंबई से सटे नालासोपारा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आस-पास की तीन दुकानें जलकर खाक
Mumbai Fire: T20 वर्ल्ड कप जश्न के दौरान मुंबई के बांद्रा में हादसा, रॉकेट इमारत की बालकनी में गिरने से लगी आग; बाल-बाल बचे लोग; VIDEO
Surat News: सूरत में पूजा सामग्री के साथ नहर में गिरे 2 लाख रुपये, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद नोटों की गड्डियां सुरक्षित बाहर निकाला; देखें VIDEO
Karnataka School Horror: कर्नाटक के गुरुकुल स्कूल में खौफनाक वारदात, सिरफिरे छात्र ने लोहे की रॉड से साथियों पर किया हमला, 1 की मौत, 8 घायल
\