देश की खबरें | केरल के दो मंत्रियों को विधानसभा में हंगामा करने के मामले में मिली जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के दो मंत्रियों को यहां की अदालत ने विधानसभा में हंगामा करने के आरोप में दर्ज आपराधिक मामले में जमानत दे दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 28 अक्टूबर केरल के दो मंत्रियों को यहां की अदालत ने विधानसभा में हंगामा करने के आरोप में दर्ज आपराधिक मामले में जमानत दे दी।

बता दें कि यह घटना 13 मार्च 2015 में कांग्रेस नीत यूडीएफ की सरकार के दौरान विधानसभा में हुई थी।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सूरजपुर जिले जल संरक्षण में अव्वल, केंद्र सरकार देगी अवार्ड.

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आर जयकृष्णन की अदालत ने मंत्री ईपी जयाराजन और केटी जलील को जमानत दी जो इस मामले में अदालत के समक्ष पेश हुए। इसके साथ ही अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

दो मंत्रियों को यह राहत केरल उच्च न्यायालय द्वारा मामले में जारी समन पर रोक लगाने से इनकार करने के एक दिन बाद मिली है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.

उल्लेखनीय है कि निचली अदालत ने दोनों मंत्रियों को तत्कालीन वित्त मंत्री के एम मणि को बजट पेश करने से रोकने के लिए एलडीएफ विधायकों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने को लेकर दर्ज आपराधिक मामले में 28 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया था।

निचली अदालत मौजूदा वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) की सरकार द्वारा तत्कालीन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) द्वारा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निषेध कानून के तहत दर्ज इस मामले को वापस लेने की अर्जी भी खारिज कर चुकी है।

इस मामले में एलडीएफ नेता एवं तत्कालीन विधायक अजीत, वी शिनकुट्टी, केसी सदाशिवन और के कुन्नहम्मद भी आरोपी है जो पहले अदालत में पेश हुए थे और उन्हें मामले में जमानत मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\