Bijnor Road Accident: बिजनौर में सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, दो घायल
बिजनौर जिले के अफजलगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गयी और दो घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
बिजनौर (उप्र), 26 जुलाई : बिजनौर जिले के अफजलगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गयी और दो घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. अफजलगढ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार ने बताया कि शुक्रवार लगभग ढाई बजे थाना अफजलगढ के आसफाबाद से बरेली के थाना शेरगढ़ के गांव पनवाड़िया से 30 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए दो पहिया वाहनों से गुजर रहा था.
तभी जत्थे की एक बाइक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकराकर एक स्कूटी पर गिर गयी. सीओ ने बताया कि इस दुर्घटना में बाइक सवार दो कांवड़िये और स्कूटी सवार दो कांवड़िये घायल हो गये. यह भी पढ़ें : संसद ने करगिल विजय दिवस पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शूरवीरों को दी श्रद्धांजलि
पुलिस तत्काल चारों घायलों को सीएचसी ले गयी, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार शिवम (24) और अखिलेश (22) को मृत घोषित कर दिया जबकि स्कूटी सवार रामबहादुर और उत्कर्ष का उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

