मध्यप्रदेश में दो आईपीएस अधिकारी कोविड-19 संक्रमित
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक अधिकारी भोपाल में पदस्थ हैं, जबकि दूसरे अधिकारी इंदौर में पदस्थ हैं।
भोपाल, आठ अप्रैल मध्य प्रदश में दो आईपीएस अधिकारी बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक अधिकारी भोपाल में पदस्थ हैं, जबकि दूसरे अधिकारी इंदौर में पदस्थ हैं।
उन्होंने कहा कि हालांकि, इनमें से एक अधिकारी की दूसरी जांच रिपोर्ट ठीक आई है।
उन्होंने कहा कि इन दोनों अधिकारियों को भोपाल एवं इंदौर में पृथकवास पर रखा गया है।
इससे पहले मध्य प्रदेश में दो आईएएस अधिकारी भी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात तक मध्य प्रदेश में कुल 385 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 213 मरीज इन्दौर में मिले हैं, जबकि इसके बाद 94 मरीज भोपाल में पाये गये है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 29 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है। रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

