लॉकडाउन के कारण साइकिल से घर जा रहे दो भारतीयों की नेपाल में मौत
पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
काठमांडू, 21 अप्रैल कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लागू लॉकडाउन में साइकिल से घर वापस जा रहे दो भारतीय नागरिकों की नेपाल में एक तीखे मोड़ पर गिरने से मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ललितपुर में पुराने अखबारों और पुन: प्रयोज्य वस्तुओं को इकट्ठा करने का काम करने वाले मुकेश गुप्ता और संतोष महतो बिहार के मोतिहारी में अपने घर जा रहे थे। रविवार को उनकी साइकिल कांतिपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर झाकरीडाड़ा में पहाड़ी सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे गिर गई।
उनके पास पैसे खत्म हो गए थे और लॉकडाउन भी तीन सप्ताह के बाद भी जारी रहा इसलिए उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ साइकिल से घर वापस जाने का फैसला किया।
चारो व्यक्ति दो साइकिलों पर सवार थे।
इस बात का पता नहीं चल पाया है कि रास्ते में वे सभी एक दूसरे से अलग कैसे हुए क्योंकि संतोष महतो के पिता दीनानाथ महतो और मुन्ना गुप्ता मोतीहारी में अपने घर पहुंच गए थे जबकि उन दोनों की मौत हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

