देश की खबरें | झारखंड के हजारीबाग में झंडा लगाने को लेकर दो समूहों में झड़प
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार को महाशिवरात्रि के दौरान झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हजारीबाग (झारखंड), 26 फरवरी झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार को महाशिवरात्रि के दौरान झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना तब घटी जब एक समूह ने दूसरे समूह के सदस्यों द्वारा इचाक थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में एक स्कूल के सामने धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने पर आपत्ति जताई।
पुलिस ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई दोपहिया वाहनों में आग भी लगा दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और समूहों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया गया।
पुलिस ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
पुलिस ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)