देश की खबरें | असम में चुनाव के 55 लाख रुपये चुराने वाले दो सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के बारपेटा जिले में चुनाव कार्यालय से कथित तौर पर 55 लाख रुपये चुराने वाले दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी।

बारपेटा (असम), चार अप्रैल असम के बारपेटा जिले में चुनाव कार्यालय से कथित तौर पर 55 लाख रुपये चुराने वाले दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, चुनाव अधिकारी के कार्यालय में हुई चोरी की घटना का पता शनिवार की सुबह चला।

बयान में बताया गया, ‘‘बारपेटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद बारपेटा के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के दौरान पूरी राशि जब्त कर ली गई।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्यालय के एक कम्प्यूटर ऑपरेटर और एक कनिष्ठ सहायक को धन चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दो अप्रैल को 55 लाख रुपये निकाले गए थे और चुनाव अधिकारी के कार्यालय में एक ट्रंक में इसे रखा गया था ताकि छह अप्रैल को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के दौरान जलपान, पारिश्रमिक एवं अन्य उद्देश्यों पर खर्च किया जा सके।

उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक चुराए गए धन को जिले में पांच अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी