देश की खबरें | मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में दो गो तस्कर घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ में मंगलवार सुबह पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ में दो तस्कर घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 11 फरवरी मेरठ में मंगलवार सुबह पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ में दो तस्कर घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नौ-10 फरवरी की दरमियानी रात को चितवाना गांव के जंगल में गोकशी की गई जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम बनाई और यह टीम लगातार बदमाशों का पता लगाने में जुटी थी।

जिला पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आज तड़के परीक्षितगढ़ थाने की पुलिस को सूचना मिली कि नौचंदी थाने की पुलिस एक गाड़ी का पीछा कर रही है और इसमें दो गो तस्कर सवार हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना पर परीक्षितगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक दल-बल के साथ रवाना हुए। तभी उन्हें सामने से बदमाशों की गाड़ी आती दिखाई दी।

प्रवक्ता ने बताया कि बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा पाकर भागने का प्रयास किया और पुलिस दल पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोलियां लगने से अभियुक्त काला उर्फ नावेद और मिनाज उर्फ छोटा घायल हो गए। दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने चितवाना के जंगल में गोकशी करने की बात कबूल की है, इसमें उनके साथी जुनैद और आरिफ भी साथ थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\