देश की खबरें | यूक्रेन में अभी भी हरियाणा की दो युवतियां फंसी हुई हैं : सामाजिक कार्यकर्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बूंदी के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया है कि हरियाणा की दो लड़कियां अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन के खेरसोन शहर में फंसी हुई हैं।

कोटा (राजस्थान), 21 मार्च बूंदी के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया है कि हरियाणा की दो लड़कियां अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन के खेरसोन शहर में फंसी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि उनके पास थोड़ा सा खाना बचा है और उन्हें ठंड में अपनी रातें गुजारनी पड़ रही हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता चर्मेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने 10 मार्च को भारतीय अधिकारियों को उस देश में फंसे पांच विद्यार्थियों के बारे में सूचित किया था, जिसके बाद उनमें से तीन को वापस लाया गया।

हालांकि, हरियाणा के रोहतक की रहने वाली तनु खेरसान (19) और सिमरन कौर (19) को वापस नहीं लाया जा सका क्योंकि वे खेरसोन शहर के पास उस स्थान पर पहुंचने में विफल रही जहां से उन्हें भारत लाया जाना था।

बूंदी के सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि अन्य तीन छात्र- वादी विवेक, मिलन डोमाडिया और अरोकिया राज गंतव्य तक पहुंचने में सफल रहे, जहां से उन्हें क्रीमिया होते हुए बस से मास्को ले जाया गया और पिछले सप्ताह वापस स्वदेश लाया गया।

शर्मा ने एक बार फिर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय विदेश मंत्री को उनकी निकासी के लिए एक ऑनलाइन अर्जी दायर की है।

उन्होंने कहा कि उनके पास थोड़ा सा खाना बचा है।

शर्मा ने कहा कि दोनों लड़कियों ने भारतीय दूतावास के संदेश के बाद अपने कंबल और अन्य सामान अपने भवन के कार्यवाहक को जमा करा दिए और अब वे ठंड में अपनी रातें बिता रही हैं।

उन्होंने कहा कि वह व्हाट्सएप के जरिए दोनों लड़कियों से लगातार संपर्क में है और उन्हें तुरंत वहां से निकालने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू