देश की खबरें | सिक्किम की दो छात्राओं ने भारत कौशल प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नई दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित भारत कौशल (इंडिया स्किल्स) प्रतियोगिया में सिक्किम की दो छात्राओं ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किये हैं।

गंगटोक, 24 मई नई दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित भारत कौशल (इंडिया स्किल्स) प्रतियोगिया में सिक्किम की दो छात्राओं ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किये हैं।

मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी (एमएसयू) में बी.एससी. आपातकालीन चिकित्सा प्रौद्योगिकी की छात्रा राधिका छेत्री ने

‘इंडिया स्किल्स’ प्रतियोगिता में रजत पदक जीता, वहीं उसी संस्थान में बी.एससी. रेडियोलॉजी और इमेजिंग प्रौद्योगिकी की छात्रा कृष्णा कुमारी मुखिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।

प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में 19 मई को किया गया था।

भारत कौशल प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल करने के बाद दोनों छात्राओं को फ्रांस के ल्योन में आयोजित होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर मिला है। यह पहली बार था जब सिक्किम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हुआ और उसने पदक हासिल किये हैं।

एमएसयू के संस्थापक और चांसलर प्रवेश दुदानी ने कहा, ''इंडिया स्किल्स 2024 में दोनों छात्राओं को पदक मिलना न केवल एमएसयू के लिए बल्कि सिक्किम के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि सिक्किम पहली बार प्रतियोगिता में शामिल हुआ था।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\